Story of cricketer Chetan sakariya |क्रिकेटर चेतन सकारिया की कहानी 0

विषय सूची
चेतन सकारिया एक नजर में
नाम | चेतन सकारिया |
खेल | क्रिकेट |
जन्म | अगस्त 1998 (आयु २२ वर्ष ) भावनगर |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बल्लेबाजी कि शैली | खब्बू |
वर्तमान टीम | राजस्थान रायल्स (1.20 करोड़ ) |
पिता का नाम | कांजीभाई |
माता का नाम | वर्षा बेन |
भाई | राहुल सकारिया |
बहिन | जिग्नासा |
कद | 5 फीट 8 इंच |
आँखों का रंग | काला |
कोच | राजेंद्र गोहिल |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
संघर्ष से उपजे चेतन सकारिया cricketer Chetan
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के संघर्ष की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
जब चेतन घरेलू टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे: तभी छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। परिवार के लोगों ने 10 दिन तक उन्हें इस बारे में बताया नहीं ।इस हादसे के बारे में पता चला तो वह टूट गए ।इस हादसे के बाद 23 वर्षीय चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

तेज गेंदबाजी से चोट ग्रस्त एक साल क्रिकेट छोड़ना पड़ा
17 साल की उम्र में चेतन तेज गेंद फेंकने के चक्कर में खुद को चोट ग्रस्त कर बैठे थे ।इस वजह से एक साल तक उन्हें क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ा घर चलाने के लिए उन्हें काम करना भी जरूरी था।
स्टेशनरी की दुकान पर भी किया काम
तब चेतन के मामा उन्हें अपने साथ ले गए ।भाव नगर में मामा की स्टेशनरी की दुकान पर चेतन ने लगभग ढाई साल तक काम किया ।मामा ने इस दौरान चेतन के क्रिकेट के शौक को कम नहीं होने दिया। उनकी ट्रेनिंग का पूरा खर्चा उठाया। चेतन ने यहां तक पहुंचने के लिए खुद भी कठोर परिश्रम किया।
चेतन प्रारंभ में बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन उनकी गेंद को स्विंग कराने की योग्यता को देखकर कोच ने
उन्हें तेज गेंदबाज बनने की राय दी ।चेतन के पिता को अस्वस्थ होने के कारण टेंपो चलाने का अपना काम छोड़ना पड़ा । घर की आर्थिक स्थिति को खराब देखकर घर चलाने की जिम्मेदारी चेतन ने बचपन से ही अपने कंधों पर उठा ली , जिसे आज तक निभा रहे हैं। उन पर अपनी बहन की शादी कराने की जिम्मेदारी भी है।
आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि एक समय में चेतन के पास क्रिकेट खेलने को जूते भी नहीं थे ।दो हजार अट्ठारह- उन्नीस में जब चेतन का चयन सौराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी टीम में हुआ तो उनके पास क्रिकेट खेलने के लिए जूते नहीं थे ।तब टीम के सीनियर बल्लेबाज शेल्डन जैकसन ने चेतन से कहा कि अगर वह नेट पर उन्हें आउट कर देते हैं तो वह उन्हें इनाम में जूते दिलाएंगे। बाद में वे एमआरएफ पेस फाउंडेशन चले गए थे।

चेतन की उपलब्धियां
इस वर्ष चेतन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 12 विकेट चटकाए थे। चेतन 47 विकेट ले चुके हैं 15 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में। चेतन ने 31 विकेट लिए हैं 17 टी-20 मुकाबलों में अब तक।
चेतन के बारे में वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट
चेतन के बारे में प्रसिद्ध क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बहुत ही भावनापूर्ण ट्वीट किया है–
“चेतन के भाई ने कुछ माह पूर्व ही सुसाइड कर लिया था !चेतन को 10 दिन तक उसके माता-पिता ने इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। उस वक्त बहुत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेल रहे थे। युवा क्रिकेटर और उसके माता-पिता के लिए क्रिकेट बहुत ज्यादा मायने रखता है। आईपीएल कई भारतीयों का सपना भी पूरा कर रहा है। कईं कहानियां तो असाधारण होती हैं।”